जगदलपुर (अमन दास मानिकपुरी). संभाग मुख्यालय जगदलपुर में स्थित राजीव भवन में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के निर्देश पर शहर कॉंग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती सादगीपूर्ण मनाई गई. इस अवसर पर बस्तर जिला कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू की तैलचित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि कर श्रृद्धांजलि अर्पित की गई.

इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी सतपाल शर्मा ने पंडित जवाहरलाल नेहरू जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा, कि पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर, 1889 को हुआ था. वह बच्चों से काफी प्रेम करते थे, जिसके कारण इस दिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है. बच्चे उन्हें प्यार से ‘चाचा’ कहकर पुकारते थे. पंडित नेहरू को आधुनिक भारत का निर्माता भी कहा जाता है. जवाहरलाल नेहरू एक महान नेता थे. वे भारत के पहले प्रधानमंत्री होने के साथ साथ अब तक के सबसे लोकप्रिय भारतीय प्रधानमंत्री भी हैं. शिक्षा से उन्हें बेहद लगाव था. उन्होंने भारत में आईआटी, एम्स और एनआईटी जैसे उच्च शिक्षा संस्थानों की नींव रखी. उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान दिया और भारत को 1947 में आजादी दिलाई. वे एक दृढ़ नेता थे जो समाजवादी और गांधीवादी विचारधारा पर अडिग थे. नेहरू ने शिक्षा, विज्ञान, और तकनीकी विकास के क्षेत्र में भी बहुत प्रोत्साहन किया. उनके प्रेरणादायी भाषण और लेखन का महत्व आज भी देश के लोगों के दिलों में बसा है. उनके नेतृत्व में भारत को एक आधुनिक और विश्वस्तरीय राष्ट्र के रूप में पहचान मिली.

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी सतपाल शर्मा, हरिसिंह, रविशंकर तिवारी, अमजद खान,एम वैंकट राव, उपनेता प्रतिपक्ष राजेश राय, महामंत्री ज़ाहिद हुसैन,शहनाज बेगम, अंजना नाग, संदीप दास, सलीम जाफर, उस्मान रज़ा,ज्ञानेश्वरी जाधव, लोकेश चौधरी,शेख अयाज आदि मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed