जगदलपुर (अमन दास मानिकपुरी). प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जिले में आज गुरुवार से धान खरीदी का काम शुरू हो गया है. जिसका शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने किया.

शासन के द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2024 – 25 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का काम आज गुरुवार 14 नवंबर से 31 जनवरी 2025 तक किया जाना है. इसी क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण देव ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पल्ली में स्थित धान खरीदी केंद्र में धान खरीदी का शुभारंभ किया.