गनपत भारद्वाज, जगदलपुर- बस्तर घने जंगलों के नाम से मशहूर है. और बस्तर के जंगलों में इमारती लकड़ी बहुतायत से पाई जाती है. इमारती लकड़ी होने के कारण लकड़ी तस्कर भी बस्तर में काफी सक्रिय है. और लगातार जंगलों की कटाई करके इमारती लकड़ियों का तस्करी करते हैं. ऐसे ही लकड़ी तस्करी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी के खिलाफ वन विभाग में कार्यवाही किया है. और उसके कब्जे से आठ नग इमारती लकड़ी सागौन का स्लीपर बरामद किया है. साथ ही वारदात में उपयोग किये गए वाहन को भी ज़ब्त किया है.
जगदलपुर वन परिक्षेत्र अधिकारी देवेंद्र वर्मा ने बताया कि जंगल से लकड़ी कटाई करके इमरती लकड़ी की तस्करी करने की सूचना मुखबिर से मिली थी. इस सूचना पर टीम का गठन करके कार्यवाही के लिए रवाना किया गया. और शहर से लगे चौक-चौराहों पर चौकीदार व वनरक्षक को तैनात कर दिया गया था. इसी दौरान एक सफेद कलर की पिकअप वाहन सरगीपाल क्षेत्र से आते हुए दिखी. जिसके बाद वन विभाग की टीम से वाहन का पीछा किया. जिसके बाद वाहन चालक ने वाहन को बोधघाट चौक में छोड़कर फरार हो गया. वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में सागौन के कुल 08 नग सागौन स्लीपर बरामद किया. जो कि 0.292 घन मीटर पाया गया. जिसकी अनुमानित कीमत 50 हजार रुपये आंकी गई है. वहीं जब्त वाहन की कीमत 5 लाख रुपये आंकी गई है. वहीं अपराधी धनसिंग नाग के विरुद्ध पीओआर 13970/23 के तहत कार्रवाई भी किया गया.