जगदलपुर (अमन दास मानिकपुरी). विधानसभा क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आसना, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी मीडियम स्कूल हाटगुड़ा, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल तूरेनार, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय माड़पाल एवं शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मारकेल में सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने छात्राओं को साइकिल वितरण किया. सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जलवन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई. इस दौरान विधायक किरण देव ने कहा कि सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत आज जगदलपुर विधानसभा के हाईस्कूलों में 206 छात्राओं को साइकिल वितरण किया जा रहा है. सभी छात्राओं को बधाई व शुभकामनाएं. सभी बच्चें बेहतर ढंग से पढ़ाई करें और अपने विद्यालय का नाम रोशन करें. उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सोच है कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल एवं सभी क्षेत्रों में प्रदेश का समग्र विकास करना है. प्रदेश के जनता के किये विश्वास पर खरा उतरने का कार्य हमारी प्रदेश सरकार कर रही है. श्री देव ने कहा कि शिक्षा को और बेहतर रूप से करने के साथ हमारी छात्राओं को स्कूल आने में परेशानी ना हो जिसके लिये सरस्वती साइकिल योजना के तहत सरकार द्वारा साइकिल वितरण किया जा रहा है. शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों के लिए अच्छा अवसर देना हमारा कर्तव्य है. हमारी सरकार के मंशा के अनुरूप शिक्षा के क्षेत्र में आगे की ओर अग्रसर होते हुए प्रदेश में बेहतर शिक्षा देना हमारा कर्तव्य है. जगदलपुर विधानसभा के सभी स्कूलों को व्यवस्थित और बेहतर बनाया जाएगा. किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होगी. वही साइकिल वितरण कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र – छात्राओं के द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. जिसका विधायक किरण देव ने सांस्कृतिक प्रस्तुति की सरहाना की. साथ ही एक पौधा मां के नाम के तहत स्कूलों में पौधारोपण भी किया गया. इस कार्यक्रम में विद्याचरण तिवारी, भाजपा महामंत्री रामाश्रय सिंह, नगरनार मंडल अध्यक्ष सुब्रतो विश्वास, आसना सरपंच प्रवीण देहारी, सरपंच माड़पाल मंदना नाग, करनपुर सरपंच रामनाथ कश्यप, पद्मनाभ नाग, राधेश्याम पेंद्रे, रूपेश समरथ, वेणुधर पाणिग्रही, उमाकांत पाणिग्रही, मुरली दास, महादेव, जयराम, डीईओ बलिराम बघेल, जनपद सीईओ अमित भाटिया, बीईओ मानसिंह भारद्वाज, प्राचार्यगण एवं स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं विद्यालय के विद्यार्थीगण उपस्थित थे.