गनपत भारद्वाज, जगदलपुर- बस्तर जिले में आपराधिक मामलों पर बस्तर पुलिस लगातार कार्रवाई करते नज़र आ रही है. और आरोपियों को जेल भेजने का का कार्य कर रही है. इसी कड़ी में हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले 2 हत्यारों को बस्तर पुलिस ने जेल भेज दिया है.
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग ने बताया कि 7 जून को ककनार गांव में देवी जात्रा पूजा का आयोजन किया गया था. इस जात्रा में जगबंधु कश्यप व कोटवार जगतुराम मौर्य के बीच जमीन को लेकर विवाद हुआ. उसी दिन रात के करीब 12 बजे आरोपी पुरन मौर्य व जगतुराम मौर्य जो कि ग्राम ककनार थाना मारडूम के निवासी हैं. मृतक जगबंधु के घर पहुंचे. और सल्फी के झाड़ से सल्फी निकालने के लिए ले गए. और दिन में हुए लड़ाई को लेकर दुबारा विवाद शुरू किया. जिसके बाद दोनों आरोपी जगबंधु को घुटने के बल से गुप्तांगों पर वार किया. और मुक्का लात मारकर जमीन पर पटक दिए. जिससे जगबंधु जमीन पर मुँह के बल गिर गया. जिसके बाद दोनों आरोपी मिलकर जगबंधु के सीने में लगातार पैरों से जोरदार प्रहार किया. जिसके कारण जगबंधु की मृत्यु हो गई. जिसके बाद दोनों आरोपी हत्या कर साक्ष्य को छुपाने के लिए मृतक जगबंधु के शव को उठाकर उसी के घर मे ले गए. और घर की परछी में हत्या को आत्महत्या दर्शाने के लिए रस्सी से उसे फांसी पर टांग दिया. अगली सुबह पुलिस को फांसी लगाने की जानकारी मिली. जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची. और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया. पोस्टमार्टम में आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या की बात सामने आने पर पुलिस बल को गांव में रवाना किया गया. तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गांव से ही आरोपी पुरन मौर्य व जगतुराम मौर्य को गिरफ्तार किया. जिन्होंने हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया. जिसके बाद मारडूम थाने में अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है.