जगदलपुर (अमन दास मानिकपुरी). जिले से आज गुरुवार की सुबह एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के धरमपुरा रोड में स्थित एक घर में अज्ञात आरोपी ने दो लोगों की हत्या कर दी है. वहीं इस मामले में एक युवक को घायल बताया जा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए है.

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार अनुपमा चौक से धरमपुरा जाने वाले रोड में स्थित एक घर में अज्ञात हत्यारे ने मां और बेटे को मौत के घाट उतार दिया है. इसके साथ ही एक बेटे की घायल होने की खबर मिल रही है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है.