जगदलपुर- छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर से इस वक्त की एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आ रही है. पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय के बाद राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर पुलिस निरीक्षकों के तबादले किए हैं. पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम द्वारा जारी इस आदेश में कुल 61 पुलिस निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करते हुए उनकी नवीन पदस्थापना तय की गई है. इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल का सबसे बड़ा असर बस्तर संभाग के जिलों में देखने को मिला है, जहाँ बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर और कोण्डागांव जिलों में लंबे समय से तैनात कई थाना प्रभारियों और निरीक्षकों को मैदानी इलाकों व अन्य जिलों में भेजा गया है, वहीं संभाग के भीतर भी कुछ फेरबदल किए गए हैं.
आदेश के मुताबिक बस्तर जिले से सात निरीक्षकों की रवानगी की गई है, जिनमें केशरी चंद्र साहू और डेमन लाल भूआर्य को खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई भेजा गया है. इसके साथ ही बस्तर जिले से चाणक्य कुमार नाग का तबादला महासमुंद, उमेश पाटिल का धमतरी, डोमेन्द्र सिन्हा का गरियाबंद, छत्रपाल सिंह कंवर का रायगढ़ और अमित पद्मशाली का स्थानांतरण रायपुर नगरीय क्षेत्र के लिए किया गया है. वहीं बस्तर जिले की कमान मजबूत करने के लिए संभाग के ही अन्य जिलों से नए अफसरों की एंट्री कराई गई है, जिसमें दंतेवाड़ा से विजय पटेल और संजय उरसा, सुकमा से सुरेन्द्र पामभोई और नारायणपुर से संजय खेस को बस्तर जिले की जिम्मेदारी दी गई है.
दंतेवाड़ा जिले से भी छह निरीक्षकों का तबादला कर उन्हें मैदानी जिलों की ओर भेजा गया है. इनमें विमल राय को रायगढ़, मधुनाथ ध्रुव को धमतरी, शंकरलाल ध्रुव और प्रह्लाद साहू को महासमुंद, सखा राम मण्डावी को बालोद तथा नरेश सलाम को कोण्डागांव जिला भेजा गया है. इसी तरह सुकमा जिले से बड़े पैमाने पर ग्यारह निरीक्षकों को हटाया गया है, जिसमें अमोल खलखो को कोरिया, अनुराग सोनवानी, सुनील कुमार सिंह और अब्दुल समीर को राजनांदगांव, तथा मोहन निषाद, उत्तम कुमार गावड़े और नरेश देशमुख को बालोद जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है. सुकमा से शशिकांत भारद्वाज और सलीम खाखा को बिलासपुर, अजय सोनकर को बेमेतरा और सुरेन्द्र राम यादव को कोरबा भेजा गया है.
कांकेर और बीजापुर जिलों में भी बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. कांकेर से हटाए गए ग्यारह निरीक्षकों में लक्ष्मण केंवट, दिलेश्वर चन्द्रवंशी और रविशंकर ध्रुव को दुर्ग भेजा गया है, जबकि जितेन्द्र गुप्ता, संजय शिंदे और विजय वर्मा को बिलासपुर रवाना किया गया है. इसके अलावा कांकेर से रामेश्वर प्रसाद देशमुख को राजनांदगांव, रामजी लाल तारमे और रमन लाल उसेंडी को धमतरी, ओमकार सिंह दीवान को महासमुंद तथा विनोद कुमार साहू को रायपुर नगरीय भेजा गया है. बीजापुर जिले से कुल नौ निरीक्षकों को बदला गया है, जिसमें मनोज सिंह को बिलासपुर, नरेन्द्र दुबे को बालोद, हुबलाल चंद्राकर को दुर्ग, मनोज कौशिक को कोरबा, प्रमोद कश्यप को जांजगीर-चांपा, अश्वनी सिन्हा को बलौदाबाजार-भाटापारा, हरीनाथ रावत व द्वारिका मण्डावी को राजनांदगांव और सत्यावादी साहू को सारंगढ़-बिलाईगढ़ स्थानांतरित किया गया है.
नारायणपुर और कोण्डागांव जिले भी इस फेरबदल से अछूते नहीं रहे हैं. नारायणपुर जिले से आठ निरीक्षकों की रवानगी हुई है, जिसमें भीषेण पिस्दा और घुनाराम ओग्रे को दुर्ग, सोन सिंह सोरी को बालोद, धर्माराम तिर्की को रायगढ़, विनोद एक्का को सक्ती, रितेश यादव को महासमुंद, जनक साहू को बेमेतरा और प्रदीप कुमार बिसेन को रायपुर ग्रामीण भेजा गया है. कोण्डागांव जिले से स्थानांतरित किए गए पांच निरीक्षकों में गोपेन्द्र पटेल को राजनांदगांव, रोशन कौशिक को रायगढ़, भोगराज ध्रुव को गरियाबंद, सुशील पटेल को जांजगीर-चांपा और राकेश राठौर को सक्ती जिले में पदस्थ किया गया है.
पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी इस आधिकारिक सूची में स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि यह प्रशासनिक फेरबदल पूरी तरह जनहित और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से तत्काल प्रभाव से लागू किया जा रहा है. स्थानांतरित किए गए सभी निरीक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वे बिना किसी विलंब के अपनी वर्तमान इकाई व जिले से कार्यमुक्त होकर नवीन पदस्थापना वाले क्षेत्रों में अपनी ज्वाइनिंग सुनिश्चित करें. अचानक जारी हुए इस थोक तबादला आदेश के बाद बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित और संवेदनशील थानों में नए प्रभारियों की ताजपोशी को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है.