जगदलपुर (अमन दास मानिकपुरी). कोतवाली थाना क्षेत्र के एनएच 30 में स्थित आसना के पास आज मंगलवार की सुबह एक यात्री बस और मेटाडोर की आमने सामने जबरदस्त टक्कर हुई है. इस हादसे में 3 से 4 लोगों के घायल होने की खबर मिल रही है.
सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार आज सुबह करीबन 6:30 बजे यात्रियों से भरी कांकेर ट्रेवल्स की एक बस जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रही थी. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक मेटाडोर 407 वाहन की यात्री बस से टक्कर हो गई. इस हादसे में मेटाडोर वाहन चालक के साथ यात्री बस में सवार कुछ यात्रियों को चोट लगी है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तत्काल ही मौके पर पहुंच गई. इसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मेटाडोर में फंसे घायल चालक और घायल यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर उन्हें तत्काल ही बेहतर ईलाज के लिए एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल के लिए रवाना कर दिया है.