बस्तर- छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में लगातार पुलिस नक्सली मुठभेड़ अलग अलग जिलों में जारी है. इसी कड़ी में 10 मई को बीजापुर जिले के पीडिया इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. इस मुठभेड़ में सुरक्षाबल के जवानों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया है. जिनका शव जवानों ने बरामद किया. इसके साथ ही घटना स्थल से भारी मात्रा में हथियार व विस्फोटक सामग्रियों के साथ दैनिक उपयोग की सामग्री भी बरामद की. मुठभेड़ के दूसरे दिन 11 मई को जवान मारे गए नक्सलियों के शव और बरामद सामग्रियों को लेकर बीजापुर मुख्यालय पहुंचे. मारे गए नक्सलियों के शव की शिनाख्ती पुलिस के द्वारा की जा रही है. नक्सलियों के शव और बरामद हथियार की तस्वीर सामने आई है. आपको बतां दे कि साल 2024 में हुए मुठभेड़ों में लगातार सुरक्षाबल के जवानों को नक्सली मोर्चे पर सफलता मिल रही है. 4 महीनों में 103 नक्सलियों को जवानों ने मुठभेड़ों में मारा है.
