बस्तर- छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद बस्तर पुलिस नक्सलियों के खिलाफ पूरी तरह से आक्रामक हो गई है. बस्तर संभाग के अलग-अलग जिलों में अलग-अलग ऑपरेशन लॉन्च करके नक्सलियों को मुठभेड़ में मार जा रहा है. बीते 4 महीनों में 91 से अधिक नक्सलियों को मार गिराया गया था. वहीं एक बार फिर से आज बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित बीजापुर व सुकमा जिले के सीमावर्ती इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच एक बड़ी मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को पुलिस के जवानों ने मार गिराया है. वहीं घटनास्थल से BGL लांचर व 12 बोर बंदूक के साथ ही विस्फोटक सामग्रियां भी पुलिस के जवानों ने बरामद किया हैं. वहीं 12 नक्सलियों के शव को लेकर जवान बीजापुर मुख्यालय के लिए घटना स्थल से रवाना हो चुके हैं. बताया जा रहा है कि कल शनिवार को लगभग 11:00 बजे पुलिस के जवान मारे गए सभी नक्सलियों के शव को लेकर मुख्यालय पहुंचेंगे और मारे गए नक्सलियों की सशिनाख्ती की जाएगी. दक्षिण बस्तर डीआईजी कमलोचन कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह सैकड़ो की संख्या में सुरक्षाबल के जवान ऑपरेशन में निकले हुए थे और पीडिया के जंगल में करीब 12 घंटे तक नक्सलियों से मुठभेड़ हुई. जिसके बाद जवानों को नक्सली मोर्चे पर एक बड़ी सफलता मिली है. और जवानों ने 12 नक्सलियों को ढ़ेर किया है. फिलहाल जवानों के पहुंचने के बाद ही नक्सलियों की शिनाख्ती की जाएगी. इस मुठभेड़ के बाद 2024 के 4 महीनों में मारे गए नक्सलियों का आंकड़ा 100 को पार कर गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed