जगदलपुर (अमन दास मानिकपुरी). कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विजय दयाराम के. ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत मतदान दिवस में जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान स्थिति का जायजा लिया और सुचारू ढंग से मतदान सम्पादित किये जाने के निर्देश सम्बन्धित मतदान दलों के अधिकारी – कर्मचारियों को दिए. इस दौरान उन्होंने भगत सिंह स्कूल, आड़ावाल स्कूल, अघनपुर स्कूल में स्थापित मतदान केंद्रों सहित प्राथमिक शाला डोंगरीपारा, पूर्व माध्यमिक शाला कंगोली, शांति नगर स्कूल, केवरामुंडा स्कूल, भीमराव अंबेडकर स्कूल में स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. उन्होंने मतदान केंद्रों में मतदान प्रक्रिया की गतिविधियों को गति देने के लिए प्रेरित किया. साथ ही मतदाताओं की सुविधाओं का संज्ञान लिए और गर्मी को देखते हुए छाया एवं पेयजल सुविधाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. निरीक्षण में पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी भी उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed