जगदलपुर (अमन दास मानिकपुरी). अटल आवास में स्थित स्वास्थ्य केंद्र में आज बुधवार की सुबह अचानक आग लगने से वहां रखी दवाईयां और सरकारी सामान जलकर खाक हो गया है.

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह डायल 112 की टीम को एक कॉलर से सूचना मिली कि धरमपुरा 1 कालीपुर अटल आवास में स्थित स्वास्थ्य केंद्र में अचानक आग लग गया है. और आग लगातार फैलते ही जा रहा है. सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तत्काल ही घटनास्थल पर पहुंच गई. डायल 112 की टीम ने स्वास्थ्य केंद्र के कमरे के अंदर लगे आग को देखते ही फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दी. इसके बाद डायल 112 की टीम ने कॉलोनी वासियों की मदद से पास में ही लगे नल पर पाइप जोड़कर कमरे में पानी का छिड़काव किया. पानी के छिड़काव के बाद कमरे में लगे आग पर काबू पा लिया गया. बताया गया कि अगर आग पर काबू पाने के लिए कुछ देर का समय ज्यादा लग जाता तो स्वास्थ्य केंद्र के आसपास अन्य लोगों के मकानों में भी आग फैल सकता था. लेकिन डायल 112 की टीम और कॉलोनी वासियों की सूझबूझ की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया. वहीं स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ स्टाफ नर्स संगीता राय ने बताया कि आग लगने की वजह से कमरे में रखी सरकारी दवाईयां, कपड़े, मच्छरदानी और सरकारी सामान पूरी तरह से जल गया है. स्टाफ नर्स ने डायल 112 की टीम को बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में आग कैसे लगी, इसकी जानकारी उन्हें नही है. इसके बाद डायल 112 की टीम आवश्यक कार्यवाही करने के बाद वापस अपने स्टॉपेज पॉइंट के लिए रवाना हो गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed