जगदलपुर (अमन दास मानिकपुरी). सुरक्षाबल के जवानों और नक्सलियों के बीच आज मंगलवार को जबरदस्त मुठभेड़ हुई है. पहले मिली जानकारी के मुताबिक नक्सलियों के द्वारा किये गए इस हमले में सुरक्षाबल के चार जवान घायल हो गए थे. जिन्हें बेहतर उपचार के रायपुर रेफेर किया जा रहा था. लेकिन अब जानकारी मिल रही है कि इस मुठभेड़ में 3 जवान शहीद हो गए है, और 14 जवान घायल हुए है.

मिली जानकारी के अनुसार बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित सुकमा और बीजापुर जिले के सीमा में स्थित टेलकमगुड़ेम में नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने और ग्रामीणों को मूलभूत सुविधा दिलाने के लिए सुरक्षाबल के द्वारा आज मंगलवार को नया कैम्प स्थापित किया गया है. कैम्प की स्थापना करने के बाद सुरक्षाबल के कोबरा, एसटीएफ और डीआरजी की एक संयुक्त पार्टी सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र के जोनागुड़ा – अलीगुड़ा इलाके में गश्त कर रही थी. इसी बीच पहले से घात लगाए बैठे नक्सलियों ने जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग करना शुरू कर दिया. हमला होते देख जवानों ने भी मोर्चा संभाल लिया. इसके बाद जवानों ने नक्सलियों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की. जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की आड़ लेकर मौके से फरार हो गए. वहीं इस मुठभेड़ में गोली लगने से 3 जवान शहीद हो गए है. इसके साथ ही 15 जवान घायल हो गए है. फिलहाल घायल जवानों की स्थिति खतरें से बाहर बताई गई है. सभी घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफेर किया जा रहा है.

आपको बता दें कि इस मामले में शहीद हुए जवानों के नाम –

  1. आरक्षक देवन सी., 201 कोबरा
  2. आरक्षक पवन कुमार, 201 कोबरा
  3. आरक्षक लाम्बधर सिन्हा, 150 सीआरपीएफ

घायल जवानों के नाम –

  1. लखवीर, डिप्टी कमांडेंट 201 कोबरा
  2. राजेश पंचाल, असिस्टेंट कमांडेंट 201 कोबरा 1
  3. खेडकर रामदास, प्रधान आरक्षक 201 कोबरा
  4. अखिलेश यादव, प्रधान आरक्षक 201 कोबरा
  5. हरेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक 201 कोबरा
  6. मोहम्मद ईरफान, प्रधान आरक्षक, 201 कोबरा
  7. गोपीनाथ बासुमताढी, आरक्षक 201 कोबरा
  8. मनोज नाथ, आरक्षक 201 कोबरा
  9. विकास कुमार, आरक्षक 201 कोबरा
  10. बेनूधर साहू, आरक्षक 201 कोबरा
  11. टी. मधुकुमार, आरक्षक 201 कोबरा
  12. मलकित सिंह, आरक्षक 201 कोबरा
  13. ई. वेंकटेश, आरक्षक 201 कोबरा
  14. अविनाश शर्मा, आरक्षक 201 कोबरा
  15. राउत ओमप्रकाश, आरक्षक 201 कोबरा

ज्ञात हो कि, बीते वर्ष 2021 में इसी इलाके में सुरक्षाबल के जवानों और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में 23 जवान शहीद हो गए थे. इस मामले में बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने कहा कि क्षेत्र में जनता को नक्सल समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए बस्तर पुलिस और तैनात सुरक्षाबल संकल्पित है. वर्ष 2021 में टेलकमगुड़ा मुठभेड़ में हमें भारी क्षति पहुंचने के बावजूद जनहित में विचार करते हुए आज पुनः हम मजबूती टेलकमगुड़ा गांव में कैम्प स्थापित कर क्षेत्र की शांति, सुरक्षा और विकास के लिए समर्पित होकर काम करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *