जगदलपुर (अमन दास मानिकपुरी). जिले में आमजनों को यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है. इसके लिए पुलिस के द्वारा जिले के सभी थाना क्षेत्रों में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जारी है.

सीएसपी विकास कुमार ने बताया कि पुलिस के द्वारा समझाईश देने के बावजूद शहर के अलग अलग क्षेत्रों में चारपहिया और दुपहिया वाहन चालक शराब पीकर वाहन चला रहे है. जिससे सड़क दुर्घटनाएं बढ़ते जा रही है. इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए बस्तर एसपी शशिमोहन सिंह के दिशा निर्देश पर पुलिस के द्वारा शहर के सभी चौक चौराहों में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ लगातार चालानी कार्रवाई की जा रही है. इसके साथ ही पुलिस के द्वारा लोगों को यातायात नियमों का पालन करने का आग्रह भी किया जा रहा है. सीएसपी ने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाने, लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने, बिना हेलमेट और वाहन के बिना कागजात रखने वालों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के साथ चालानी कार्रवाई की जा रही है. सीएसपी ने बताया कि लगभग पुलिस ने 273 लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है. जिनसे 89 हजार रुपये से अधिक समन शुल्क वसूला गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed