सुनील कश्यप, जगदलपुर- प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बस्तर जिले के विभिन्न इलाकों में स्वामी विवेकानंद जयंती धूमधाम से मनाया गया. इसी कड़ी में बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर से करीब 18 किलोमीटर दूर तोकापाल ब्लॉक मुख्यालय में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में भी हर्षोल्लास के साथ छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने धूमधाम से स्वामी विवेकानंद जयंती मनाया.
इस दौरान कई मासूम बच्चों ने स्वामी विवेकानंद जी का रूप भी धारण किया था. इसके अलावा सभी बच्चों को रैल्ली के माध्यम से तोकापाल नगर का भ्रमण भी करवाया गया. रैल्ली के समापन के बाद स्कूल में कई तरह के अन्य आयोजन भी बच्चों के माध्यम से सम्पन्न कराया गया. इस दौरान सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्या सुनीता पाढ़ी, विद्यालय के आचार्य, दीदियों के साथ ही बड़ी संख्या में स्कूल के बच्चे मौजुद रहें.