जगदलपुर. नक्सलियों ने बीती रात बस्तर जिले के सरहदी ईलाके में स्थित हर्राकोड़ेर गांव में लगे एक जिओ टावर को अपना निशाना बनाया है. नक्सलियों ने गांव में लगे जिओ टावर को आग के हवाले कर दिया है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात नक्सलियों ने बस्तर और दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती ईलाके में स्थित हर्राकोड़ेर गांव में लगे एक जिओ टावर में आगजनी की है. इस घटना को नक्सलियों के पूर्व बस्तर डिवीजन कमिटी ने अंजाम दिया है. इसके साथ ही नक्सलियों ने मौके पर आगामी 2 दिसम्बर से 8 दिसम्बर तक PLGA सप्ताह मनाने के लिए पर्चे फेंके है.

बता दें कि, आगामी 2 दिसम्बर से 8 दिसम्बर तक नक्सली PLGA सप्ताह मनाने वाले है. और इसके पहले ही नक्सली बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों में उत्पात मचाना शुरू कर दिया है. बीते दिनों संभाग के नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने ओरछा मार्ग को अवरुद्ध कर बैनर पोस्टर लगा दिया था. वहीं दंतेवाड़ा जिले के भांसी में नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे वाहनों को आग के हवाले कर दिया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed