जगदलपुर (अमन दास मानिकपुरी). शहर में युवती से छेड़छाड़ करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने आज गुरुवार को गिरफ्तार किया है. आवश्यक कार्रवाई करने के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
सीएसपी विकास कुमार ने बताया कि बीते कल बुधवार को शहर की एक युवती से एक व्यक्ति ने छेड़छाड़ कर दिया. इस घटना से दुखी युवती ने बोधघाट थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया. रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस आरोपी की पतासाजी में जुट गई. इसी दौरान पुलिस ने आरोपी रितेश यादव उर्फ बंटी (43) निवासी शांति नगर वार्ड को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने धारा 354 भादवि के तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.