सुनील कश्यप, जगदलपुर- बस्तर जिले के नेशनल हाईवे में एक बार फिर से एक भीषण सड़क हादसा हो गया है. इस सड़क हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं 14 लोग घायल हैं. जिन्हें उपचार के लिए डिमरापाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहाँ उनका उपचार जारी है. दरअसल बीजापुर से यात्री बस जगदलपुर के लिए निकली थी. वहीं जगदलपुर से ट्रेलर वाहन गीदम की ओर जा रहा था. इसी दौरान किलेपाल के 3 नंबर में दोनों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गया. साथ ही इस हादसे ने मोटरसाइकिल को भी अपनी चपेट में ले लिया.

घायल युवती अमृता तेलम ने बताया कि वे बीजापुर से बस में सवार होकर जगदलपुर के लिए निकले थे. इसी दौरान किलेपाल के पास ट्रेलर वाहन का बैलेंस बिगड़ गया. और बस के राइट साइड जबर्दस्त तरीके से टक्कर पड़ी. और टक्कर होते ही 1 व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. और वो मम्मी के ऊपर गिर गए. जिन्हें उनके द्वारा उठाया गया. जिसके बाद राहगीरों की मदद से उन्हें डिमरापाल अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उपचार जारी है.

केशलूर SDOP ऐश्वर्य चंद्राकर ने बताया कि कोडेनार थाना क्षेत्र में यात्री बस और ट्रेलर के बीच गंभीर भिड़ंत हो गई. जिसमें सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की शिनाख्ती नहीं हो पाई है. वहीं इस हादसे में 14 लोग घायल हैं. जिन्हें उपचार के लिए डिमरापाल अस्पताल पहुंचाया गया है. जहां उनका ईलाज जारी है. वहीं 2 लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. जिन्हें रायपुर रेफर करने की तैयारी भी की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed