जगदलपुर (डेस्क) – छत्तीसगढ़ के बस्तर में बीते सोमवार की रात से हो रही बारिश ने तबाही मचाई है. जिले के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए है. बाढ़ के कारण बस्तर में राहगीर बीते 24 घंटो से प्रभावित है. वहीं इस आफत की बारिश से 1 परिवार की दर्दनाक मौत हो गई है. जिनके शव रेस्क्यू कर निकाला गया है. दरअसल बीते कल मंगलवार की सुबह कांगेरवेली नेशनल पार्क के बीच मौजूद NH 30 में सुबह करीब 8 बजे एक परिवार सहित एक कार बाढ़ में बह गई. तेज बहाव होने के कारण बचाव दल ने रेस्क्यू करते हुए कार के ड्राइवर को देर शाम बाहर निकाल लिया. वहीं कार में पति – पत्नी और 2 बच्चे फंसे रहे. कार में फंसे रहने के कारण उनकी मौत हो गई. जिनका शव देर रात निकाला गया. और पोस्टमार्टम के लिए डिमरापाल अस्पताल में भेजा गया है. बताया जा रहा है कि वे तमिलनाडु के निवासी हैं. लेकिन जगदलपुर शहर में रह रहे थे. और सुबह अपनी कार से सुकमा जाने के लिए निकले हुए थे. इस घटना के बाद बस्तर में गम का माहौल है.
वहीं बाढ़ के कारण बस्तर जिले मांदर गांव के 85 मकान जलमग्न हो गए. जिनमें 15 लोगों को SDRF की टीम ने नाव से बाहर निकाल लिया है. 06 लोग गंभीर स्थिति में फंसे रहने के कारण उनका रेस्क्यू वायु सेना के हेलीकॉप्टर से किया गया है. साथ ही मांदर गांव में राहत शिविर केंद्र बनाया गया है. जहां आवश्यक सामग्री पीड़ितों के लिए भेजी गई है.
इसके अलावा केशलुर में फंसे करीब 15 से अधिक वाहनों में 50 से अधिक लोगों का रेस्क्यू किया गया है. बाढ़ के कारण जगह जगह सड़के टूट गई है. जगदलपुर – दंतेवाड़ा मार्ग में बागमुंडी पनेडा के पास सड़क टूट गई है. जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है. हालांकि वैकल्पिक व्यवस्था करने की बात सामने आ रही है. इसके साथ ही जिस जगह कार बाढ़ में बह गई थी. वो सड़क भी बारिश से कट गई है. जिससे करीब 24 घंटो से आवागमन बाधित है. और बस्तर में लगातार बारिश जारी है. जल स्तर बढ़ने के कारण सड़को को ठीक करने का कार्य भी रुका हुआ है.