जगदलपुर (अमन दास मानिकपुरी). सरकारी गोदाम से खाद चोरी करने वाले 7 आरोपियों को पुलिस ने आज रविवार को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इन आरोपियों के पास से चोरी किये हुए खाद समेत नगद रकम भी बरामद किया है.

सीएसपी विकास कुमार ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली थी कि मंगड़ूकचोरा में स्थित आदिम जाति सहकारी समिति मर्यादित खाद गोदाम से कुछ लोग खाद चोरी कर अन्य लोगों को बेच रहे है. शिकायत मिलते ही कोतवाली पुलिस की एक टीम आरोपियों की पतासाजी में जुट गई. पुलिस की टीम ने मामले की जांच शुरू करते ही सात संदेहियों को पकड़ लिया. इसके बाद पुलिस ने पकड़े गए सभी संदेहियों से कड़ी पूछताछ शुरू की. पूछताछ में आरोपियों मंगल सिंह (31), गोलू बघेल (25), तरुण नाग (23), हीरालाल बघेल (21), सोहन बघेल (26) जयमन कश्यप (28) और अमृत मंडल (28) सभी निवासी नगरनार ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन सभी ने मिलकर गोदाम में रखा 40 बोरी खाद को शटर का तोड़कर चोरी किया है. इसके बाद इन आरोपियों ने एक ऑटो में 30 बोरी खाद ले जाकर बेच दिया है. पुलिस ने आरोपियों के निशानदेही पर 10 बोरा पोटास खाद और नगद 25 हजार रुपये बरामद किया है. इसके साथ ही पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किये हुए ऑटो को भी जब्त कर लिया है. आवश्यक कार्रवाई करने के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed