सुनील कश्यप, सुकमा- बस्तर संभाग के सुकमा जिले में नक्सली मोर्चे पर तैनात सुरक्षा बल के जवान न केवल नक्सलियों से लोहा ले रहे हैं बल्कि सुकमा जिले के मरीजों की जिंदगी बचाने का काम भी कर रहे हैं. इसी कड़ी में सुकमा जिले में तैनात सीआरपीएफ की द्वितीय वाहिनी के कमांडेंट बेहरा के मार्गदर्शन पर सुकमा जिला अस्पताल के डॉक्टरों व टीम के द्वारा रामाराम में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया. और इस शिविर में द्वितीय वाहिनी के 60 जवानों/ कार्मिकों ने रक्तदान किया है.

इस दौरान द्वितीय वाहिनी के कमांडेंट ने बताया कि सुरक्षा दायित्व के अलावा मानवता की सेवा भी हमारा मुख्य उद्देश्य है. इस प्रकार का आयोजन इससे पहले भी बटालियन के द्वारा किया गया है. और आगे भी ऐसा प्रयास लगातार किया जाएगा. जिससे मानव का सेवा हो. इस दौरान कमांडेंट रतिकांत बेहरा के साथ ही द्वितीय कमान अधिकारी पवन कुमार, उप कमांडेंट टी. सैमसन राजू, उप कमांडेंट भास्कर भट्टाचार्य, वरिष्ठ पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार, सहायक कमांडेंट राकेश कुमार ठाकुर, सहायक कमांडेंट अश्विन कुमार सिंह, जिला अस्पताल के डॉक्टर, नर्स व स्वास्थ्य कर्मियों के साथ ही बड़ी संख्या में सुरक्षाबल के जवान मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed