जगदलपुर (अमन दास मानिकपुरी). बस्तर पुलिस के द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों, अवैध शराब, जुआ, सट्टा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में पुलिस ने बीते कल बुधवार को अवैध नशीली दवाइयां बेचने वाले दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.

सीएसपी विकास कुमार ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मेटगुड़ा रेलवे स्कूल के पास दो युवक संदिग्ध सामान बेच रहे है. सूचना मिलते ही बोधघाट पुलिस की एक टीम को तत्काल ही मेटगुड़ा रेलवे स्कूल के लिए रवाना किया गया. मौके पर पहुंचते ही पुलिस ने मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के अनुसार दो युवकों को घेराबंदी करते हुए पकड़ लिया. पकड़े गए युवकों से पूछताछ करते हुए पुलिस ने उनके पास रखे झोले की तलाशी ली. इस तलाशी में पुलिस ने युवकों के झोले से कुल 1440 अवैध नशीली दवाईयां बरामद की. जिसकी कीमत 4 हजार रुपये से अधिक आंकी गई है. कड़ी पूछताछ में दोनों आरोपी त्रिलोचन बघेल (24) और प्रकाश राव (26) दोनों निवासी पनारापारा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस ने एनडीपीएस की धारा 21(बी) के तहत मामला दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed