जगदलपुर (डेस्क) – तीन दिवसीय डी.ए.वी. राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन आज क्रीड़ा परिसर, धरमपुरा में खिलाड़ियों का जोश और उत्साह अपने चरम पर रहा. प्रदेश भर से आए छात्र-छात्राओं ने कबड्डी, खो-खो, क्रिकेट और बास्केटबॉल जैसे खेलों में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया.
दुर्ग और बस्तर के रहा शानदार प्रदर्शन
प्रतियोगिता के दूसरे दिन दुर्ग (क्लस्टर 1) और बस्तर (क्लस्टर 2) का प्रदर्शन सबसे प्रभावशाली रहा. विशेष रूप से दुर्ग क्लस्टर ने कई महत्वपूर्ण स्पर्धाओं में जीत हासिल करते हुए अपना दबदबा बनाया और अंक तालिका में बढ़त ले ली. खिलाड़ियों ने उच्च खेल भावना और अनुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया.

खेल स्पर्धा विजेता क्लस्टर उपविजेता क्लस्टर
विजेता क्रिकेट दुर्ग (क्लस्टर 1), उपविजेता बस्तर (क्लस्टर 2)
विजेता बास्केटबॉल बालक दुर्ग (क्लस्टर 1), उपविजेता कोरबा (क्लस्टर 4)
विजेता हैंडबॉल दुर्ग (क्लस्टर 1), उपविजेता रायगढ़ (क्लस्टर 5)
विजेता कबड्डी बालिका दुर्ग (क्लस्टर 1), उपविजेता बस्तर (क्लस्टर 2)
विजेता कबड्डी बालक सरगुजा (क्लस्टर 6), उपविजेता बीजापुर (क्लस्टर 3)
विजेता खो-खो बालिका बस्तर (क्लस्टर 2), उपविजेता दुर्ग (क्लस्टर 1)
विजेता खो-खो बालक बस्तर (क्लस्टर 2), उपविजेता रायगढ़ (क्लस्टर 5)
कराटे (45-50 किग्रा) विजेता दुर्ग (क्लस्टर 1).
शिक्षकों और प्रशिक्षकों ने लगातार बच्चों का उत्साह बढ़ाया, जिससे खेल का स्तर और भी ऊँचा उठा. तीसरा और अंतिम दिन शेष स्पर्धाओं के साथ क्लस्टरों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी, जिसके बाद विजेता क्लस्टर की घोषणा होगी.