जगदलपुर (डेस्क) – शहर के गुरू गोविंद सिंह, रम्मैया व महेंद्र कर्मा वार्ड में लाखों रुपए के विकास कार्यों का आज शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने विधिवत लोकार्पण व भूमिपूजन किया. शहर के अलग अलग वार्डो में सीसी सड़क कार्य, राशन दुकान का लोकार्पण व भूमिपूजन किया गया.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जायेगी. क्षेत्र में विकास से जुड़े कार्य प्राथमिकता से पूर्ण होंगे. विकास अनवरत जारी रहेगा. सभी निर्माण कार्य समय सीमा में पूरा होगा. वार्ड पार्षदों एवं वार्डवासियों ने क्षेत्रीय विधायक के समक्ष वार्ड विकास एवं वार्ड के तालाब सौंदर्यीकरण की मांग रखी. जिसपर विधायक किरण देव ने कहा जल्द ही वार्ड में विकास कार्य चरणबद्ध तरीके से किये जायेंगे. जनमानस को मूलभूत सुविधा देना हमारा कर्तव्य है.

लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, विद्याशरण तिवारी, पूर्व महापौर सफीरा साहू, एमआईसी सदस्य निर्मल प्रसाद पानीगाही, संग्राम सिंह राणा, सुरेश गुप्ता, श्वेता बधेल, संजय विश्वकर्मा, पार्षद पारुल बोथरा, रोशन सिसोदिया, मनोहर तिवारी, प्रदीप देवांगन, यशवर्धन राव, मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, दिगंबर राव उपस्थित रहे. शहर के गुरू गोविंद सिंह वार्ड में सीसी सड़क 200 मीटर निर्माण लागत 8 लाख रूपये, नाली निर्माण लागत 7.87 लाख रुपए एवं वार्ड में चार स्थल में बोर खनन कार्य का भी भूमिपूजन किया गया. रम्मैया वार्ड में राशन दुकान का लोकार्पण किया गया वहीं महेंद्र कर्मा वार्ड में राशन दुकान निमार्ण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया. कार्यक्रम में संबोधित करते विधायक किरण देव ने कहा कि जनता के मांग के अनुरूप शहर में चौमुखी विकास कार्य होंगे विकास कार्य में समझौता नहीं किया जाएगा. जन मानस को मूलभूत सुविधा देना हमारा कर्तव्य है. विकास अनवरत जारी रहेगा. विकास कार्य में राशि की कमी नहीं होगी, वार्डवासियों के मांग के अनुरूप निर्माण कार्य किए जाएंगे. श्री देव ने कहा हमारे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव के नेतृत्व में चौमुखी विकास होंगे. आज शहर मे लाखों के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया गया. सभी कार्य समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण होने चाहिए. इस दौरान निगम के कार्यपालन अभियंता गोपाल भारद्वाज, निगम के अधिकारी , कर्मचारी और काफी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed