दंतेवाड़ा (कवि सिन्हा)। शुक्रवार की शाम मौसम ने करवट ली और करीब 5 बजे के बाद गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हुई। दंतेवाड़ा शहर में बारिश के साथ ओले भी गिरे, जिसके कारण कई मकानों को क्षति पहुँचने की आशंका जताई जा रही है। करीब 42 डिर्गी गर्मी की मार झेल रहे लोगों को शुक्रवार की शाम बड़ी राहत मिली। लगभग 1 घंटे झमाझम बारिश हुई, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया साथ ही लोगों ने चैन की सांसें ली। मौसम विभाग के अनुसार आगामी एक दिनों तक ऐसे ही गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।