सुनील कश्यप, बस्तर- बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के अंदरूनी इलाके से नक्सलियों से जुड़ी एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. बीजापुर जिले के मद्देड इलाके में सुरक्षाबल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. और इस मुठभेड़ में जवानों को एक बड़ी सफलता मिलने की खबर भी है. जिसमें जवानों ने एक बड़े नक्सली को मार गिराने और घटनास्थल से एक-47 हथियार भी बरामद करने की खबर है. मुठभेड़ की पुष्टि बीजापुर एसपी अंजनेय वार्ष्णेय ने किया है.

मिली जानकारी के अनुसार आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए नक्सली भी चुनाव बहिष्कार करते हुए अंदरूनी इलाकों में घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में रहते है. मद्देड इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की खबर मिलने पर डीआरजी, बस्तर फाइटर्स, एसटीएफ, सीआरपीएफ की संयुक्त टीम को सर्चिग के लिए इलाके में रवाना कर दिया गया था. जहां सर्चिंग के दौरान नक्सलियों ने जवानों को अपनी ओर आता देख जवानों के ऊपर फायरिंग करना शुरू कर दिया. जवानों ने भी आनन फानन में मोर्चा संभाला और नक्सलियों के खिलाफ जवाबी कार्यवाही शुरू किया. करीब 1 घंटे तक रुक-रुक कर मुठभेड़ दोनों के बीच होने की बात कही जा रही है. और स्मूथ भेद में जवानों को एक बड़ी सफलता मिलने की बात भी निकाल कर सामने आ रही है. हालांकि नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए अंजनेय वार्ष्णेय ने कहा कि इलाके में मुठभेड़ जारी है और सुरक्षाबल के जवान घटनास्थल पर हैं. जैसे ही जवान वापस मुख्यालय लौटेंगे पूरे घटना की विस्तृत जानकारी दी जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed