दन्तेवाड़ा (कवि सिन्हा)। हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के दिन वट सावित्री व्रत रखा जाता है। मान्यता है कि आज के दिन भगवान विष्णु और वट वृक्ष की उपासना करने से वैवाहिक जीवन में खुशियां आती हैं और पति की लंबी उम्र का आशीर्वाद प्राप्त होता है। दंतेवाड़ा जिले में भी आज महिलाओं ने बड़ी श्रद्धा से यह पर्व मनाया। जिले के ट्रायवल कालोनी, ब्लॉक कालोनी, कैलाश नगर, नगर पालिका कालोनी, दुर्गा चौक, आवराभाटा समेत अन्य स्थानों पर महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा अर्चना की। वहीं शहर के शनि मंदिर में भी धूमधाम से शनि जयंती भी मनाई गई। व्रतधारी निशा सिन्हा ने बताया को आज के दिन भगवान विष्णु और शनि देव की उपासना करने से साधक को सुख, समृद्धि और पारिवारिक सुख की प्राप्ति होती है। ज्योतिष विद्वानों के अनुसार, आज के दिन अत्यन्त शुभ संयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में आज वट सावित्री की पूजा से व्रती महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होगी।

वट सावित्री पर पूजा से दूर होंगे कई अशुभ प्रभाव

ज्योतिष दृष्टिकोण से भी वट सावित्री व्रत को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस विशेष दिन पर शनि जयंती भी मनाई जाती है। मान्यता है कि आज वट वृक्ष और शनि देव की उपासना करने से शनि दोष से मुक्ति मिल जाती है और साढ़ेसाती व शनी ढैय्या के दुष्प्रभाव से छुटकारा मिल जाता है। साथ ही शास्त्रों में बताया गया है कि वट वृक्ष में भगवान विष्णु वास करते हैं। ऐसे में पूजा-पाठ करने से सभी दुखों का नाश हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed