दंतेवाड़ा (कवि सिन्हा)। ग्राम पंचायत गुमड़ा में राजीव गांधी युवा मितान द्वारा 2 दिवसीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दो दिवसीय इस खेल प्रतियोगिता का आज रंगारंग समापन किया गया। समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य सुलोचना कर्मा ने हिस्सा लेकर ग्रामीण खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। युवा मितान द्वारा आयोजित इस खेल प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, रस्सा खींच समेत अन्य कई प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया। राजीव युवा मितान के सदस्यों ने बताया कि दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता में गांव के सभी खिलाड़ियों के हिस्सा लिया। इस खेल प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभागियों को मंच देना है। मुख्य अतिथि सुलोचना ने कहा कि राजीव गांधी युवा मितान क्लब कांग्रेस की देन है। यह इस क्लब के माध्यम से खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई इसके लिए क्लब के सदस्य बधाई के पात्र हैं। ग्राम पंचायत गुमड़ा में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। इस ग्रामीण खेल-कूद प्रतियोगिता से निश्चित ही खिलाड़ियों में नए ऊर्जा का संचार हुआ है। सुलोचना ने आगे कहा कि सरकार द्वारा इस तरह के आयोजन हेतु ही राजीव गांधी युवा मितान क्लब का गठन किया गया है। खेल प्रतियोगिता में हार-जीत लगे रहती है। हार से निराश ना होकर दोगुनी मेहनत से आगे बढ़ना है तो सफलता निश्चित ही आपके कदम चूमेगी। अंत में सुलोचना ने सभी विजयी प्रतिभागियों को ईनाम दिया साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान सरपंच नंदा मंडावी, जनपद सदस्य स्यामलाल कोवासी, पूर्व सरपंच बुसकु राम, ब्लाक अध्यक्ष कमलोचन सेठिया, पूर्व सरपंच बुधराम वेक समेत राजीव गांधी युवा मितान क्लब के सदस्य एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed