सुनील कश्यप, जगदलपुर- बस्तर जिले के बास्तानार ब्लॉक के किलेपाल में 9 मई को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. इस सड़क हादसे मे 3 महिलाओं की दर्दनाक मौत मौके पर हुई. साथ ही इस घटना में 4 लोग घायल हुए. इस दर्दनाक सड़क हादसे की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. जिसका वीडियो निकलकर सामने आया है…

यह सड़क हादसा सुबह के 11 बजे के आसपास की है. 16 सेकंड के वीडियो में देखिए कि स्कोर्पियो वाहन को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वाहन का टायर अचानक फट गया. और वाहन चालक से वाहन अनियंत्रित होकर नेशनल हाइवे के दोनों तरफ डगमगाने लगी. जिसके नेशलन हाइवे में ही पहले दाहिने ओर पलटी. फिर रफ़्तार में ही 4-5 दफा पलटती हुई सड़क से नीचे उतर गई. और पेड़ से टकराई. जिसकी वजह से ही मौके पर 3 महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई.

देखें CCTV कैमरे में कैद हुआ वीडियो-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed