चेतन कापेवार, बीजापुर। जिले के भोपालपट्टनम से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। यहां चावल से भरा एक ट्रक नाले में बह गया है। घटना की सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर के लिए रवाना हो गए है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीडीएस चावल से भरा एक ट्रक भोपालपट्टनम की तरफ से मेट्टूपल्ली की ओर जा रहा था। इसी दौरान सड़क में स्थित बड़ा नाला के पास तकनीकी खराबी की वजह से ट्रक अचानक बंद हो गया। इसी बीच नाले में पानी का स्तर भी अचानक बढ़ने लगा। स्थिति को देखते हुए और अपनी जान बचाते हुए ट्रक चालक वाहन को छोड़कर सुरक्षित स्थान पर पहुंच गया। नाले में पानी का स्तर बढ़ने के बाद ट्रक बाढ़ में बह गया। इधर जैसे ही इस घटना की सूचना अधिकारियों को मिली तो तत्काल एसडीएम, तहसीलदार और खाद्य अधिकारी मौके पर के लिए रवाना हो गए है।