बीजापुर (चेतन कापेवार)। भैरमगढ़ वन परिक्षेत्र अंतर्गत तेंदूपत्ता संग्रहण एवं परिवहन के लंबित भुगतान को लेकर आज भाजपा के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में सँग्राहकों ने डीएफओ दफ्तर का घेराव किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी हुई। इस बीच डीएफओ अशोक पटेल की तरफ से संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने का शिकायत करते ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर रहे भाजपा के पूर्व मंत्री महेश गागड़ा समेत सभी भाजपाइ ने उग्र हो गए।
गुस्साए भाजपाईयो ने ग्रामीणों के साथ जिला मुख्यालय के अस्पताल चौक पर चक्का जाम कर दिया ।
लगभग घंटे भर तक चक्का जाम और नारेबाजी के दौरान पुलिस की तरफ से मान मनोब्बल की कोशिश विफल रही।
बाद में प्रशासन की तरफ से पहुंची अधिकारियों ने पूर्व मंत्री महेश से चर्चा की। और 20 दिन के भीतर उनकी मांगों पर कार्रवाई का भरोसा दिया। जिसके बाद चक्का जाम हटा ।पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने कहा कि अगर 20 दिनों के भीतर उनकी मांगे पूरी नहीं की जाती तो अबकी बार राज्य कार्यालय में भाजपा इस मामले को लेकर बड़ा प्रदर्शन करेगी।