दंतेवाड़ा(कवि सिन्हा)। पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुन्दरराज, उप पुलिस महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप दन्तेवाड़ा के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राम कुमार बर्मन एवं उप पुलिस अधीक्षक बस्तर फाईटर्स गोविंद सिंह दीवान के निर्देशानुसार जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत् डीआरजी दन्तेवाड़ा का बल नक्सल गश्त सर्चिग हेतू थाना कुआकोण्डा के ग्राम
एटेपाल बिलईपारा की ओरर रवाना हुए थे कि ग्राम ऐटेपाल के जंगल में पुलिस पार्टी काे देखकर 01 संदिग्ध व्यक्ति भागने व छिपने लगे। जिसे पुलिस पार्टी के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़े गये संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ करने पर अपना नाम नंदा माड़वी पिता स्व0 हुर्रा माड़वी उम्र लगभग 40 वर्ष जाति माड़िया निवासी एटेपाल आसूपारा थाना कुआकोण्डा जिला दन्तेवाड़ा जाे प्रतिबंधित माओवादी संगठन में ग्राम एटेपाल डीएकेएमएस सदस्य के पद पर कार्य करना बताया। उक्त माओवादी ग्राम पंचायत छोटेगुडरा का सरपंच लखमा
मण्डावी एवं ग्रामीण लक्ष्मण मण्डावी की हत्या में शामिल था। जिसके विरूद्ध थाना कुआकोण्डा में पूर्व से
अपराध क्रमांक-26/2019 धारा 147, 148, 149, 302, 397, 460, 427 भादवि0, 25 आर्म्स एक्ट एवं अपराध क्रमांक 01/2020 धारा 147, 148, 149, 302 भादवि0 पंजीबद्ध हाेने पर आज विधिवत
रूप से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।