सुनील कश्यप, सुकमा- बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में अंदरूनी क्षेत्रों के ग्रामीण के दिलों के भीतर जगह बनाने के लिए सीआरपीएफ लगातार प्रयासरत हैं. इसी कड़ी में सीआरपीएफ ने तमिलवाडा में सिविक एक्शन कार्यक्रम आयोजित किया. सीआरपीएफ के जवानों ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के जरूरतमंद ग्रामीणों को इमरजेंसी सौर ऊर्जा लैंप, मेरे मेरे घर के छत पर लगाने वाली पॉलिथीन, छाता, डेकचा, पानी भरने का सिंटेक्स व दैनिक उपयोग की सामग्री वितरण किया गया. इस अवसर पर नक्सल प्रभावित तमिलवाड़ा गांव के सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे. एक तरफ सुकमा जिले में तैनात 74 वी वाहिनी मुफ्त कंप्यूटर की क्लास चलाकर स्कूली बच्चों को कंप्यूटर का ज्ञान सीखा रही है वहीं दूसरी ओर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के बच्चों को खेल सामग्री भी उपलब्ध करवा रही है. सीआरपीएफ के द्वारा ग्रामीणों के बीच में इस तरह की शैक्षिक व बौद्धिक विकास हेतु चलाए जा रहे कार्यक्रमों को देखते हुए अंदरूनी क्षेत्रों के ग्रामीण लगातार सीआरपीएफ की सराहना कर रहे हैं. सीआरपीएफ लोगों को स्वावलंबी और रोजगार के गुण भी सिखा रही है.