बीजापुर (चेतन कापेवार)। बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में आज शनिवार की सुबह सुरक्षाबल के जवानों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई है। फिलहाल इस मामले की अभी तक किसी भी तरह ही आधिकारिक पुष्टि नही हुई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डीआरजी, एसटीएफ और सीआरपीएफ 85 बटालियन की एक संयुक्त टीम गंगालूर थाना क्षेत्र के कोरचोली, सावनार और तोड़का के इलाके में बड़े नक्सली लीडर की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सर्च ऑपरेशन पर निकली हुई थी। यहां पहले से घात लगाए बैठे नक्सलियों ने जवानों पर अचानक हमला कर दिया। हमला होते देख जवानों ने मोर्चा संभाल लिया। इसके बाद जवानों ने जवाबी कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने जवानों पर बीजीएल से भी हमला किया है। सूत्रों ने बताया कि कुछ दिनों पहले भी इसी इलाके में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। फिलहाल सुरक्षाबल के जवानों के द्वारा इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed