जगदलपुर। बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों में बीते दिनों से नक्सलियों द्वारा कई घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। नक्सलियों ने आज दंतेवाड़ा जिले में एक यात्री बस को आग के हवाले कर दिया है। इस मामले की पुष्टि दंतेवाड़ा एएसपी ने की है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यात्रियों से भरी एक बस आज सुबह दंतेवाड़ा से नारायणपुर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान मालेवाही और बोदली सीआरपीएफ कैम्प के बीच स्थित घोटिया चौक के पास नक्सलियों ने उक्त यात्री बस को रोक लिया। इसके बाद नक्सलियों ने सभी यात्रियों को बस से नीचे उतार दिया। यात्रियों को उतारने के बाद नक्सलियों ने बस में आग लगा दी। फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षाबल के जवान घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके है।