जगदलपुर। सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 का कार्य आज शनिवार से जिले में प्रारंभ हो गया है। कलेक्टर चंदन कुमार ने विकासखंड जगदलपुर के ग्राम पंचायत आसना, धुरगुड़ा और गरावंडकला में किये जा रहे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण किया।

कलेक्टर ने प्रगणक दलों से चर्चा की और सर्वेक्षण हेतु निर्धारित प्रपत्र का अवलोकन किया। उन्होंने प्रगणक दलों को पूरी गंभीरता से त्रुटि रहित सर्वेक्षण के निर्देश दिए। उन्होंने सर्वेक्षण के लिए वार्ड पंचों की जिम्मेदारी, मकानों का नंबरिंग, सर्वे की प्रक्रिया, मोबाइल एप, पोर्टल में ऑनलाइन एंट्री एवं मैनुअल एंट्री के बारे में आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही ग्रामवासी को सर्वेक्षण कार्य मे सहयोग करने की अपील की। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी प्रकाश सर्वे, जनपद सीईओ गौतम पाटिल सहित अन्य अधिकारी, सुपरवाइजर,प्रगणक दल उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed