कवि सिन्हा, दंतेवाड़ा। जिले से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। दंतेवाड़ा के बाल संप्रेषण गृह में चौकीदार को चकमा देकर 9 बच्चे फरार हो गए हैं। जिसकी वजह से दंतेवाड़ा जिले में हड़कंप मच गया है। इस घटना की पुष्टि दंतेवाड़ा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने की है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बीती रात की बताई जा रही है। देर रात बच्चों का झुंड चौकीदार के पास पहुंचा और चौकीदार को चारों तरफ से पकड़ कर उसके हाथ पैर को बांध दिया जिसके बाद बच्चे दीवार फांद कर बाल संप्रेषण ग्रह से फरार हो गए। जैसे ही चौकीदार का बंधा हुआ हाथ पैर खुल गया तो उसने इस घटना की जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को दिया। जिसके बाद पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। और संप्रेषण गृह के कर्मचारियों व अधिकारियों के साथ ही पुलिस बच्चों की खोजबीन में जुट गई है। 9 बच्चों के फरार होने की खबर धीरे-धीरे करके पूरे जिले में फैल गई। जिसके बाद दंतेवाड़ा जिले में एक हड़कंप मच गया है और चारों तरफ फरार बच्चों की चर्चाएं हो रही है।