जगदलपुर- मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए ट्रैफिक डीएसपी जयराम चेरमाको ने सड़क हादसे में घायल एक युवक की जान बचाने के लिए तत्परता दिखाई,दरअसल जगदलपुर शहर के धरमपुरा मार्ग कृष्णा गार्डन के पास बाईक सवार एक युवक सड़क पर बने डिवाईडर से टकरा गया. जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई, हादसे की सूचना मिलते ही ट्रैफिक विभाग के डीएसपी जयराम चेरमाको तत्काल मौके पर पहुंचे और बिना देर किए घायल युवक को अपने पेट्रोलिंग वाहन से महारानी अस्पताल पहुंचाया, इतना ही नहीं, उन्होंने अस्पताल में युवक के ईलाज की व्यवस्था भी करवाई,डीएसपी की इस त्वरित पहल से घायल युवक को समय पर उपचार मिल सका, फिलहाल युवक की हालत ठीक बताई जा रही है, युवक की पहचान समीर नाग 23 वर्ष के रूप में हुई है जो की भिड़लिंगा का निवासी है. ट्रैफिक विभाग के डीएसपी जयराम चेरमाको की इस संवेदनशीलता और मानवीय पहल की हर ओर सराहना हो रही है, वर्दी के साथ-साथ इंसानियत का फर्ज निभाकर उन्होंने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है.
इधर ट्रैफिक डीएसपी जयराम चेरमाको कहना है कि हादसे में युवक को सिर पर गंभीर चोट आई है, हमेशा से ही ट्रैफिक विभाग हाइवे के साथ-साथ शहरी क्षेत्र में भी बाइक और स्कूटी से आवागमन करने वाले राहगीरों को हेलमेट पहनने के लिए लगातार जागरूक कर रही है, इस हादसे में भी हेलमेट नहीं पहनने की वजह से युवक को सिर पर चोट आई है ,ऐसे में लगातार ट्रैफिक विभाग अपील कर रही है कि इन हादसों से बचने के लिए खासकर गाड़ी चलाते वक्त हेलमेट का इस्तेमाल कर जागरूक नागरिक बने.