छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने अपनी मांगों को लेकर किया सँभाग स्तरीय आंदोलन…..

जगदलपुर- छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में भी छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने बुधवार को संभाग स्तरीय एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया. जिसमें पूरे संभागभर के कर्मचारी इक्कठे हुए. शहर के मंडी परिसर में अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करने के बाद कर्मचारियों ने विशाल रैली निकालकर बस्तर कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा है.

कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री गजेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि मोदी की गारंटी के तहत तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारियो को सेंट्रल कर्मचारियों के तर्ज पर महंगाई भत्ता दिये जाने का वादा किया गया था. साथ ही जनवरी महीने से महंगाई भत्ते की एरियर्स राशि जीपीएफ में डाले जाने की भी बात कही गयी थी. इसके अलावा वेतन भोगी और अनियमित कर्मचारियों को मोदी की गारंटी के तहत नियमित करने की भी घोषणा की गई थी. साथ ही दिवंगत कर्मचारियों के आश्रित परिवार के सदस्यों को अनुकंपा नियुक्ति मिलने का भी वादा किया गया. लेकिन लंबे समय से ऐसे कर्मचारियों के परिवार अनुकंपा नियुक्ति पाने के लिए भटक रहे हैं. और उनकी एक भी मांग पूरी नहीं हुई है. लगातार ज्ञापन देने के बाद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है. इन सभी मांगों को लेकर आज कर्मचारी संघ ने तृतीय चरण का एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया. इसके बाद भी अगर मांगे पूरी नहीं होती है तो कर्मचारियों ने काम बंद कर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है. गजेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि वे नहीं चाहते हैं कि अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएं. लेकिन कर्मचारियों के साथ सरकार का व्यवहार सहीं नहीं है. इस लिहाज से आगामी दिनों में कर्मचारी संघ अनिश्चिकालीन हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य होंगे. जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BastarFiles