किरंदुल में जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा, 8 जुआरी गिरफ्तार, 11 हजार से ज्यादा नगद और ताश की गड्डियां जब्त

दंतेवाड़ा (लुभम निर्मलकर) . पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत किरन्दुल पुलिस ने जुआ खेल रहे 8 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से ₹11,400 नकद और ताश के 2 बंडल बरामद किए गए हैं.

पुलिस को 9 जुलाई की रात सूचना मिली थी कि किरन्दुल के कुंआरीपारा स्थित एक बंद पड़े खाली मकान में कुछ लोग अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी और कृष्णा कुमार, बबलू, वरुण विश्वास, जुगेश कुमार, संजय बारसे, श्यामू राम कर्मा, महेश ठाकुर और हिड़िया कड़ती को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया.

मौके से ₹11,400 नकद एवं ताश के दो बंडल जब्त किए गए. सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना किरन्दुल में अपराध क्रमांक 48/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की गई.

इस कार्रवाई में प्रशिक्षु उप निरीक्षक हेमचंद पटेल, सउनि उत्तम ध्रुव, प्रधान आरक्षक मधुकांत मरकाम तथा आरक्षक प्रीतम ठाकुर, मकसूदन मंडावी, सोना राम ताती, अनिल कर्मा, जोगा कुंजाम और मनोज साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BastarFiles