बस्तर- छत्तीसगढ़ के बस्तर रेंज के नए पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) के रूप में बद्री नारायण मीणा की नियुक्ति की गई है. वे अब बस्तर जैसे संवेदनशील और नक्सल प्रभावित क्षेत्र की कानून-व्यवस्था व नक्सल विरोधी अभियानों की कमान संभालेंगे. इससे पहले बस्तर आईजी की जिम्मेदारी पी. सुंदरराज निभा रहे थे. उनके कार्यकाल में बस्तर में नक्सल विरोधी अभियानों को नई गति मिली और सुरक्षा बलों ने कई बड़ी सफलताएं हासिल की. सुंदरराज के नेतृत्व में बड़ी संख्या में माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया था. हाल ही में केंद्र सरकार ने आईपीएस अधिकारी पी. सुंदरराज को राष्ट्रीय जांच एजेंसी में इंस्पेक्टर जनरल (आईजी) के पद पर नियुक्त किया है. बस्तर में अब बद्री नारायण मीणा के सामने नक्सल उन्मूलन अभियान को आगे बढ़ाने, सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने व आम जनता और पुलिस के बीच विश्वास बढ़ाने की महत्वपूर्ण चुनौती होगी.
बस्तर को मिला नया आईजी, बद्री नारायण मीणा संभालेंगे जिम्मेदारी