बिजली दर वृद्धि के खिलाफ जगदलपुर में कांग्रेस का घेराव, मूसलाधार बारिश में भी डटे रहे कांग्रेसी…..

जगदलपुर- छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रही बिजली दरों के विरोध में कांग्रेस ने बुधवार को बिजली विभाग कार्यालय का घेराव किया. प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने बैरिकेडिंग कर आंदोलनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया. जिससे कुछ देर तक तनाव की स्थिति भी बनी रही. इसी बीच बस्तर में तेज गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई. लेकिन कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बारिश में भी डटे रहे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. और छत्तीसगढ़ की साय सरकार व डबल इंजन की सरकार को फेल कहा.

कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य ने आरोप लगाया कि प्रदेश में आम जनता पर लगातार महंगाई का बोझ बढ़ाया जा रहा है और बिजली दरों में बार-बार वृद्धि कर लोगों की जेब पर अतिरिक्त भार डाला जा रहा है. छत्तीसगढ़ में अब तक छह बार बिजली दरों में बढ़ोतरी की जा चुकी है. जिससे घरेलू उपभोक्ताओं, किसानों और छोटे व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के तहत बिजली विभाग कार्यालय के बाहर बैरिकेड्स लगाए और आंदोलनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया. इसके बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर बैठकर विरोध जताते रहे. बारिश के बीच कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनता के हितों की लड़ाई हर परिस्थिति में जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि तेज बारिश भी उनके हौसले को नहीं डिगा सकी क्योंकि यह आंदोलन आम लोगों की समस्याओं से जुड़ा हुआ है. कांग्रेस ने सरकार से बिजली दरों में की गई बढ़ोतरी वापस लेने और उपभोक्ताओं को राहत देने की मांग की है. नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो प्रदेशभर में आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BastarFiles