जगदलपुर- छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में ग्राम रोजगार सहायक को सरकारी प्रधानमंत्री आवास समय पर हितग्राही से बनवाना भारी पड़ गया है. रोजगार सहायक के ऊपर हितग्राही ने धारदार हथियार से हमला कर दिया है. हमलें में रोजगार सहायक को शरीर में गंभीर चोटें लगी है. घायल अवस्था में रोजगार सहायक को डिमरापाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसका ईलाज जारी है.

मिली जानकारी के अनुसार तोकापाल ब्लॉक के ग्राम पंचायत मंडवा में प्रधानमंत्री आवास विभिन्न हितग्राहियों को स्वीकृत हुई है. जिसका निर्माण कार्य जारी है. और कामों को समय पर पूर्ण करवाने रोजगार सहायक ग्राम पंचायत में जुटा हुआ था. शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे रोजगार सहायक जगदीश कश्यप ग्राम पंचायत में अपना कर कर रहा था. इसी दौरान आवास हितग्राही सुखराम अचानक धारदार हथियार लेकर पंचायत में घुस गया. और रोजगार सहायक के ऊपर हमला कर दिया. हमलें की वजह से रोजगार सहायक को सिर, कमर और पैर में गंभीर चोटें आई. घायल अवस्था में रोजगार सहायक डिमरापाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां ईलाज जारी है. बताया जा रहा है कि घायल रोजगार सहायक की स्थिति खतरे से बाहर है. इधर कोड़ेनार थाना प्रभारी ने बताया कि धारदार हथियार से हमला करने की जानकारी मिली है. पुलिस की टीम ने घटना स्थल जानकारी जुटाई है. जिस पर आगे जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *