चालचेर के जंगल में माओवादियों का डंप बरामद, SLR-INSAS समेत 104 कारतूस मिले……

नारायणपुर- छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पुलिस और सीमा सुरक्षाबल (BSF) को बड़ी सफलता मिली है. थाना ओरछा क्षेत्र के चालचेर जंगल में माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियारों और अन्य नक्सल सामग्री का जखीरा बरामद किया गया है. संयुक्त सर्चिंग अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने एक SLR राइफल, एक INSAS राइफल और एक देशी कट्टा सहित कुल तीन हथियार बरामद किए हैं. इसके अलावा 104 कारतूस, पांच मैगजीन और दो वॉकी-टॉकी भी मिले हैं.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई 24 नवंबर को आत्मसमर्पित माओवादी कैडर से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर की गई. पुलिस की संयुक्त टीम ने चालचेर के जंगलों में सर्चिंग अभियान चलाया. इस दौरान माओवादियों द्वारा छिपाकर रखी गई सामग्री बरामद की गई.

बरामद हथियार और सामग्री

सुरक्षा बलों को मौके से 7.62 एमएम की एक SLR राइफल, 5.56 एमएम की एक INSAS राइफल और एक देशी कट्टा मिला है. वहीं 7.62 एमएम के 52 और 5.56 एमएम के 52 कारतूस बरामद किए गए हैं. इसके अलावा SLR की दो और INSAS की तीन मैगजीन भी जब्त की गई हैं. अन्य सामग्री में दो बाओफेंग कंपनी के वॉकी-टॉकी, एक अतिरिक्त बैटरी और एक लेजर पॉइंटर पेन शामिल हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BastarFiles