बीजापुर (डेस्क) – छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. भैरमगढ़ और इंद्रावती नदी के सीमावर्ती जंगली इलाकों में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ शुरू हो गई है. जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के जांबाज जवान नक्सलियों के गढ़ में घुसकर मोर्चा संभाले हुए हैं.

खुफिया इनपुट पर बड़ी कार्रवाई

​जानकारी के अनुसार, पुलिस प्रशासन को भैरमगढ़-इंद्रावती क्षेत्र के पहाड़ों और घने जंगलों में भारी संख्या में माओवादियों की मौजूदगी की सटीक सूचना मिली थी. इस इनपुट के आधार पर बीजापुर से DRG की एक विशेष टीम को सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया था.

सुबह से जारी है रुक-रुक कर फायरिंग

​आज दिनांक 19 दिसंबर 2025 की सुबह जैसे ही सुरक्षा बल के जवान चिन्हित इलाके में पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे माओवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवानों ने भी तुरंत मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की. ताजा रिपोर्ट मिलने तक दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है.

इलाके की घेराबंदी तेज

​सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने इलाके को चारों तरफ से घेर लिया है ताकि नक्सली भागने में कामयाब न हो सकें. घने जंगल और पहाड़ी रास्ता होने के कारण ऑपरेशन में काफी सावधानी बरती जा रही है.

आधिकारिक बयान : “मुठभेड़ अभी भी जारी है. सुरक्षा बल पूरी मजबूती के साथ डटे हुए हैं. ऑपरेशन खत्म होने के बाद ही नुकसान या बरामदगी का विस्तृत विवरण साझा किया जाएगा.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed