जगदलपुर (डेस्क) – भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक किरण देव के नेतृत्व में जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की गंगा बह निकली है. शहर के चौमुखी विकास को लेकर श्री देव की निरंतर तत्परता आखिरकार रंग लाई है. वित्त विभाग से करोड़ों रुपए के विभिन्न विकास कार्यों हेतु प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हो गई है, जिससे जगदलपुर शहर को विकसित और सुविधा संपन्न बनाने का रास्ता साफ हो गया है.

​’हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे’ के संकल्प के साथ विधायक किरण देव ने शहरवासियों को आश्वस्त किया है कि जगदलपुर अब तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर होगा.

​जगदलपुर में स्वीकृत प्रमुख विकास कार्य (वार्डवार एवं क्षेत्रवार)
​यह स्वीकृति शहर के हर कोने को छूती है, जिसका सीधा लाभ जनमानस को मिलेगा. प्रमुख स्वीकृत कार्य निम्नलिखित हैं:

● छत्रपति शिवाजी वार्ड में पंडरी तालाब का सौंदर्यीकरण.

● महादेव घाट सौंदर्यीकरण व नवीनीकरण.

● मुक्तिधाम खड़कघाट सौंदर्यीकरण.

● शिवमूर्ति व घाट नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण.

● सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड में घाट निर्माण कार्य.

उद्यान और हरित क्षेत्र विकास

● ​राजेन्द्र प्रसाद उधान में सौंदर्यीकरण.

● ​गंगा मुंडा तालाब स्थित विश्वकर्मा मंदिर उधान में सौंदर्यीकरण.

● ​लालबाग उद्यान का सौंदर्यीकरण.

● ​पं. सुंदर लाल शर्मा वार्ड स्थित पार्क का निर्माण कार्य.

बुनियादी ढांचा और नागरिक सुविधाएं

​नवीन मटन मार्केट निर्माण — बेहतर स्वच्छता और व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने हेतु.

​गंगा मुंडा तालाब के पास बीटी रोड एवं पाथवे निर्माण.

​गंगा मुंडा तालाब के पास निर्माण कार्य.

​गंगा मुंडा तालाब के पास वर्कशॉप निर्माण कार्य.

कलात्मक और चौक विकास कार्य

●​अब्दुल कलाम वार्ड में एनएमडीसी चौक में निर्माण कार्य.

● ​मोतीलाल नेहरू वार्ड में सेंट्रल लाइब्रेरी के समीप दीवार पेंटिंग कार्य.

● ​अतिथि होटल चौक रेलवे चौक का विकास कार्य.

● ​विवेकानंद स्कूल के समीप रोड साइड पाथवे व दीवार पेंटिंग कार्य.

● ​कमिश्नर व कलेक्टर कार्यालय के समीप दीवार पर सौंदर्यीकरण कार्य.

● ​गोवर्धन चौक का विकास कार्य.

● ​लालबहादुर शास्त्री स्थित आमागुड़ा चौक का विकास कार्य.

मुख्यमंत्री सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार

​किरण देव ने इन महत्वपूर्ण स्वीकृतियों के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरूण साव, एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी का सहृदय आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व जगदलपुर सहित पूरे बस्तर की मांगों के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रहा है.

​श्री देव ने जोर देते हुए कहा, “जगदलपुर शहरवासियों के लिए यह काफी हर्ष का विषय है कि शहर को संवारने तथा जनता से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति प्राप्त हुई है. जगदलपुर शहर का तेजी से विकास कार्य होंगे. विकास अपार, संवार रही सुशासन सरकार की परिकल्पना को साकार करते हुए विकास कार्यों की झड़ी लग गई है और यह विकास अनवरत जारी रहेगा.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed