सुकमा (डेस्क) – जिला प्रशासन ने विकास कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नगर पंचायत दोरनापाल की जारी निविदा प्रक्रिया की विस्तृत जांच के आदेश जारी किए हैं. कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने संबंधित प्रक्रियाओं की नियमानुसार समीक्षा हेतु एसडीएम कोन्टा सुभाष शुक्ला और जनपद सीईओ कोन्टा सुमित कुमार ध्रुव को जांच अधिकारी नियुक्त किया है. जांच दल को निर्देशित किया गया है कि वे 03 दिवस की निर्धारित समय-सीमा में समस्त दस्तावेजों सहित निविदा प्रक्रिया का बिंदुवार परीक्षण करें और स्पष्ट एवं तथ्याधारित अभिमत के साथ अपना प्रतिवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत करें.

जिला प्रशासन की यह पहल विकास कार्यों में पारदर्शिता और सुशासन को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि हर प्रक्रिया को नियमों के अनुरूप संचालित करना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed