जगदलपुर (डेस्क) – बस्तर जिले के परपा थाना क्षेत्र के बिरींगपाल गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब स्थानीय गोठान में एक व्यक्ति की फांसी के फंदे से लटकती हुई लाश मिली.
मृतक की पहचान इसी गांव के निवासी और स्वास्थ्य विभाग से एक रिटायर्ड कर्मचारी के रूप में हुई है. सुबह-सुबह हुई इस चौंकाने वाली घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. गोठान में लाश मिलने की खबर आग की तरह फैल गई.
मौत की गुत्थी उलझी !
सवाल उठ रहे हैं कि आखिर स्वास्थ्य विभाग का एक रिटायर्ड कर्मचारी गोठान में फांसी के फंदे पर क्यों लटका मिला? क्या यह आत्महत्या है या फिर इसके पीछे कोई गहरी साजिश?

मामले की गंभीरता को देखते हुए परपा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने गहन जांच शुरू कर दी है और हर पहलू से मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है.
पुलिस ने शुरू की जांच, जल्द होगा खुलासा
यह संदिग्ध मौत अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है. फिलहाल इस मामले को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकता है.