जगदलपुर (डेस्क) – बस्तर पुलिस ने गुंडागर्दी और हैवानियत की हद पार करने वाले एक सनकी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बोधघाट थाना क्षेत्र में हुई इस दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है.
क्या हुआ उस काली रात ?
पुलिस सूत्रों के अनुसार, संजय गांधी वार्ड का निवासी सूरज कश्यप (20 वर्ष) पिछले 2-3 माह से एक पीड़िता के घर आकर लगातार अश्लील हरकतें कर रहा था और गाली गलौज करता था. लेकिन बीते 23 अक्टूबर की रात 11:30 बजे उसने हैवानियत की सारी सीमाएं तोड़ दीं. नशे में धुत सूरज पीड़िता के घर में घुसा, अश्लील हरकतें की और जब पीड़िता ने विरोध किया, तो उसने एक धारदार चाकू से जानलेवा हमला कर दिया.
पूरी रात मचा हड़कंप
पीड़िता की हिम्मत देखिए कि वह तुरंत बोधघाट थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई. घटना की गंभीरता को देखते हुए, SP शलभ कुमार सिन्हा ने तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया. ASP माहेश्वर नाग और CSP के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लीलाधर राठौर के नेतृत्व में एक विशेष टीम फौरन एक्टिव हो गई.
आखिरकार ‘गुंडा’ सलाखों के पीछे !
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सूरज कश्यप को धर दबोचा. पूछताछ में आरोपी ने अपना खौफनाक गुनाह कबूल कर लिया. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हमले में इस्तेमाल हुआ धारदार चाकू भी जब्त कर लिया है.
बस्तर पुलिस ने इस जघन्य वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश कर दिया गया है.