जगदलपुर (डेस्क) – विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व के सबसे महत्वपूर्ण आयोजनों में से एक मावली परघाव के लिए बस्तर पुलिस ने 1 अक्टूबर 2025 के लिए विस्तृत यातायात एडवायजरी जारी कर दी है. यह एडवायजरी सुबह 07:00 बजे से लेकर रात्रि 24:00 बजे तक लागू रहेगी.

​यह आयोजन रात्रि 08:00 बजे कुटरू बाड़ा के सामने से शुरू होगा, जिसमें श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी भीड़ जुटने की संभावना है. इसी के मद्देनजर, यातायात को सुगम बनाए रखने और किसी भी असुविधा से बचने के लिए पुलिस ने आवागमन के नियम निर्धारित किए हैं.

पार्किंग और प्रवेश के लिए विशेष व्यवस्था

​अलग-अलग दिशाओं से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए विशिष्ट पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं, जिसके बाद उन्हें पैदल ही कार्यक्रम स्थल तक पहुंचना होगा :

● ​रायपुर, लालबाग की ओर से आने वाले वाहनों के लिए लालबाग ग्राउण्ड, बस्तर क्लब और जेल रोड़ में पार्किंग होगी.

● ​ओडिशा, नगरनार की ओर से आने वाले लोग अपने वाहन पुरानी मंडी और वीर सावरकर भवन के सामने पार्क कर सकेंगे.

● ​दंतेवाड़ा, तोकापाल की ओर से आने वाले वाहनों को प्रियदर्शनी स्टेडियम, बस्तर हाई स्कूल मैदान, पुरानी मंडी और जिला शिक्षा कार्यालय के सामने पार्क करने की सुविधा मिलेगी.

● ​चित्रकोट, लोहण्डीगुड़ा की ओर से आने वाले लोग संजय मार्केट विवेकानंद स्कूल मैदान, दलपत सागर और भोला गैरेज के सामने मैदान में अपने वाहन खड़े कर सकेंगे.

​(नोट: सभी पार्किंग स्थल पर जगह की उपलब्धता के अनुसार ही वाहन खड़े किए जाएंगे।)

प्रमुख मार्ग रहेगा प्रतिबंधित

​मावली परघाव के दौरान मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी.

​प्रतिबंधित मार्ग : संजय मार्केट चौक से मिताली चौक के बीच सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा. इन वाहनों को शहर में प्रवेश के लिए वैकल्पिक सहायक मार्गों का उपयोग करना होगा.

भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश वर्जित

​शहर में यातायात का दबाव कम करने के लिए भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश 01.10.2025 को प्रातः 07:00 बजे से रात्रि 24:00 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा.

​परिवर्तित मार्ग : जगदलपुर से सुकमा, दंतेवाड़ा मार्ग की ओर जाने वाले भारी वाहनों को आड़ावाल-तेलीमारेंगा बाईपास का इस्तेमाल करना अनिवार्य होगा.

​यात्री बसें अपने निर्धारित मार्ग पर चल सकेंगी, जबकि आपातकालीन सेवाओं से संबंधित वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है.

​बस्तर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए जारी की गई ट्रैफिक एडवायजरी का पालन करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed